नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड A महिला टीम के खिलाफ आगामी घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने युवा बल्लेबाज/ स्टार ऑल राउंडर अनुष्का शर्मा पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें T20 और वनडे (एकदिवसीय) दोनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया है।
साथ ही ऑलराउंडर मीनू मणि को दोनों सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उपकप्तान बनाया गया है। वहीं विमेंस सीनियर टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अनुष्का की व्यस्तता के चलते इकलौते मल्टी-डे (चार दिवसीय) मुकाबले में टीम की कमान मीनू मणि संभालेंगी। इस सीरीज में श्रेयंका पाटिल, अमनजोत कौर, प्रिया पूनिया और उमा छेत्री जैसे कई अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।
# सीरीज का पूरा शेड्यूल:-
दौरे की शुरुआत पुणे में तीन मैचों की T20 सीरीज के साथ होगी, जिसके बाद वनडे और मल्टी-डे मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
° T20 सीरीज (एमसीए स्टेडियम, पुणे): पहला T20 मैच 30 नवंबर 2026 (दोपहर 1:00 बजे), दूसरा T20 मैच 3 दिसंबर 2026 (शाम 6:00 बजे) और तीसरा T20 मैच 5 दिसंबर 2026 (शाम 6:00 बजे) खेला जाएगा।
° वनडे सीरीज (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई): पहला वनडे मैच 8 दिसंबर 2026 (सुबह 9:00 बजे), दूसरा वनडे मैच 11 दिसंबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे) और तीसरा वनडे मैच 14 दिसंबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे) आयोजित होगा।
° मल्टी-डे मुकाबला (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई): सीरीज का इकलौता चार दिवसीय मैच 19 से 22 दिसंबर 2026 तक (प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से) खेला जाएगा।
*• इंडिया A का पूरा स्क्वाड*
*T20 टीम:* अनुष्का शर्मा (कप्तान), मीनू मणि (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, सानिका चालके, निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल और काशवी गौतम।
*वनडे टीम:* अनुष्का शर्मा (कप्तान), मीनू मणि (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, प्रिया पूनिया, निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, श्रेयंका पाटिल, अमीषा बहुखंडी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत और काशवी गौतम।
*मल्टी-डे टीम:* मीनू मणि (कप्तान), तेजल हसबनीस (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, पूर्वाजा वर्लेकर, हेनरीएट्टा परेरा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुखंडी, हैप्पी कुमारी और शबनम शकील।