Homeदेशकर्नाटक निकाय चुनाव में भी भाजपा को झटका कांग्रेस आगे

कर्नाटक निकाय चुनाव में भी भाजपा को झटका कांग्रेस आगे

कर्नाटक निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. राज्य की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. अभी तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है.

अभी तक 2709 वार्डों में से कुल 2592 वार्ड के नतीजे सामने आए हैं. इनमें से कांग्रेस ने 954, बीजेपी ने 905 और जेडी (एस) ने 364 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनके अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

विधानसभा चुनाव के बाद एक बार कांग्रेस और जेडीएस एक दूसरे के खिलाफ लड़े हैं. यही वजह है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कांटे का मुकाबला है. बता दें कि 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments