Homeदेशसिरदर्द बदनदर्द बुखार जैसी बीमारियों में उपयोग होने वाली 328 दवाओं पर...

सिरदर्द बदनदर्द बुखार जैसी बीमारियों में उपयोग होने वाली 328 दवाओं पर प्रतिबंध की तैयारी

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने  328 दवाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है इनमें सिरदर्द, बदन दर्द, जुकाम और बुखार जैसी दवाएं भी शामिल है। ईटी के मुताबिक, सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई थी, दवाइयां बनाने वाली और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को छह तरह के कॉम्बिनेशन वाली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला है।
इस बैन से 1.18 लाख करोड़ रुपए के फार्मा उद्योग से 1500 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की बात कही जा रही है।जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें सिरदर्द समेत तमाम मर्जों की दवाएं शामिल हैं। ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक 328 कॉम्बिनेशन मेडिसिन बंद की गई हैं, ये फिक्‍स्‍ड डोज कॉम्बिनेशन में आती हैं, बोर्ड का कहना है कि ये दवाएं रोगियों के लिए खतरनाक हैं।सरकार के इस फैसले से कई नामचीन कंपनियों को झटका लगने की उम्मीद जताई जा रही है। दावा किया जा रहा था कि जुकाम, खांसी की कई प्रचलित दवायें भी बंद हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सिर दर्द में ली जाने वाली सेरिडॉन को तो बंद कर दिया है लेकिन डीकोल्‍ड टोटल, फेंसेडाइल को बंद नहीं किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 328 फिक्स्ड डोज मिश्रण (FDC) वाली दवाओं का फिर से परीक्षण कराने को कहा था। इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद मेडिकल स्टोर पर इनकी बिक्री गैरकानूनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments