Homeदेशरामविलास पासवान की बढ़ी मुसीबत दामाद के बाद बेटी ने खोला...

रामविलास पासवान की बढ़ी मुसीबत दामाद के बाद बेटी ने खोला मोर्चा

दामाद के बाद बेटी ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष राम विलास पासवान को झटका दिया। राम विलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने गुरुवार को ऐलान किया कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) उन्हें टिकट देगा तो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने पिता के खिलाफ हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी। साथ ही आशा पासवान ने पिता रामविलास पासवान पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपने बेटे और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान को ही प्रमोट करने में लगे हुए हैं। बेटी को नजरअंदाज कर रहे हैं। आशा ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा बेटियों के साथ भेदभाव किया है। आशा ने पटना में अपने घर पर गुरुवार को कहा कि मुझे उपेक्षित किया गया जबकि चिराग को एलजेपी पार्लियामेंट्री का नेता बनाया गया। अगर आरजेडी मुझे देगा तो मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments