ग्वालियर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शनिवार को जिले में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। इसके साथ ही पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा भी शुरू हुआ। मुख्य आयोजन मेला परिसर स्थित मंगल वाटिका में किया गया है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगर प्रशासन मंत्री मायासिंह सहित अन्य सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत पर वीसी के जरिए संबोधित किया। भाषण सुनने के लिए मेला परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाई है।
स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन शनिवार को मेला परिसर की मंगल वाटिका में आयोजन से पहले पहले बैजाताल पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फूड जोन, जयेन्द्र गंज-पुराना हाईकोर्ट क्षेत्र में मायासिंह, ग्वालियर दुर्ग पर मंत्री जयभान सिंह पवैया, महाराज बाड़ा पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मोहम्मद गौस के मकबरे पर महापौर विवेक शेजलवकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजबल यादव वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, विधायक भारत सिंह हाट बाजार मुरार, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी रेलवे स्टेशन, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन जेएएच हॉस्पिटल परिसर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम बस स्टैंड पर सफाई करने पहुंचे।
