ग्वालियर। तेज रफ़्तार दौड़ रही कार और एक्टिवा में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि एक्टिवा सवार तीन लोग कई फीट ऊपर उछलकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों सूर्या कम्पनी के कर्मचारी थे। बताया गया है मालनपुर स्थित फैक्ट्री से विश्वकर्मा जयंती पर पूजन कराने के बाद तीनों कर्मचारी घर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । टी आई महाराजपुरा यदुवीर सिंह तोमर के अनुसार अवधेश चौहान, सत्रजीत पाल और पुष्पराज जादौन ग्वालियर से एक्टिवा पर बैठकर सूर्या कम्पनी से वापस घर लौट रहे थे तभी तेज रफ़्तार कार की चपेट में आ गए। घटना भिंड रोड स्थित एयर फोर्स कॉलोनी के समीप घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों कई फीट ऊपर उछलकर नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार बरामद कर ली है और शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
रफ्तार का कहर तीन एक्टिवा सवार की मौत
RELATED ARTICLES