Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा पर फिर पथराव

मुख्यमंत्री शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा पर फिर पथराव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर एक बार फिर हमला हो गया है। उज्जैन के महिदपुर और नागदा के बीच सोमवार देर शाम को जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल पुलिस की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी भाग खड़े हुए। आधी रात तक उज्जैन पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ करती रही, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पथराव में पुलिस की बस क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन किसी के हताहात होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री का काफिला जब गुजर रहा था तब आरोपियों द्वारा खेतों में छिपकर पथराव किया जा रहा था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम सरवनखेड़ी, निनावदा, कल्लूखेड़ी गांव के पास किया था। उपद्रवी भी इन्हीं गांवों के बताए जा रहे हैं। पथराव में पुलिस की 3 गाड़ियों के कांच टूटे हैं।

मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा माकड़ोन के बाद घोंसला होते हुए नागदा जा रही थी इस बीच में यह हमला हुआ है| हालांकि सीएम नागदा पहुंचे और उन्होंने वहाँ सभा को सम्बोधित किया| बता दें कि इससे पहले सीधी जिले के चुरहट में जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव का मामला सामने आया था, जिसको लेकर राजनीति भी हुई, बीजेपी ने इसे सीएम के खिलाफ साजिश बताया था| अब एक बार फिर पथराव की घटना से हड़कंप मच गया है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments