Homeप्रमुख खबरेंभाजपमय होता भोपाल विराट कार्यकर्ता महाकुम्भ की तैयारियां अंतिम चरण में

भाजपमय होता भोपाल विराट कार्यकर्ता महाकुम्भ की तैयारियां अंतिम चरण में

भोपाल। 25 सितंबर को होने वाले महाकुंंभ को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कमर कसली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लगातार कार्यक्रम स्थल पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात केेर रहे हैं। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस माहकुंभ को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर पं दीनदयाल दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं के पंडाल तैयार हो रहे हैं। अलग अलग समितियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सुलभता हो, इस बात का खासा ध्यान रखा गया है।

राकेश सिंह ने कहा कि 25 सितंबर का आयोजन राजनैतिक दृष्टि से भूतो न भविष्यति होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल , मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित पार्टी के केंद्रीय नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। राकेश सिंह ने बताया कि यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ होगा। इस दृष्टि से इसकी तैयारियों में भी पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा की दृष्टि से भोपाल शहर के चारों ओर कार्यकर्ताओं के स्नान और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भी भोजन सहित अलग अलग पंडाल तैयार हो रहे है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments