नई दिल्ली: मालदीव में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मालदिवियन डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने चीन समर्थक मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हरा दिया है। इन चुनावी नतीजों को भारत के लिए एक अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इब्राहिम हमेशा से ही भारत के साथ मजबूत संबंधों की वकालत करते रहे हैं।
सोलिह ने दावा किया है कि उन्होंने लगभग 16 प्रतिशत मतों के अंतर से इस चुनाव में जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए थे जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। मतगणना से पहले यामीन की जीत की प्रबल संभावना जताई जा रही थी।