Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के 30 जिलों में 39 नगरीय तहसीलों के सृजन की मंजूरी,दतिया नगरपालिक...

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में 39 नगरीय तहसीलों के सृजन की मंजूरी,दतिया नगरपालिक निगम को भी हरी झंडी

मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने नगर पालिका परिषद दतिया को नगर पालिक निगम के रूप में गठित करने की अनुसंशा कर प्रस्ताव राज्यपाल को स्वीकृति के लिये प्रेषित करने का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने ग्राम पंचायत बेरछा जिला शाजापुर, ग्राम पंचायत म्याना जिला गुना और ग्राम पंचायत दलौदा जिला मंदसौर को नगर परिषद का दर्जा देने के प्रस्ताव को राज्यपाल को प्रेषित करने का निर्णय लिया।

प्रदेश के 30 जिलों में 39 नगरीय तहसीलों के सृजन की भी मंजूरी 

    मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के 30 जिलों में 39 नगरीय तहसीलों के सृजन की मंजूरी दी। इसमें इन्दौर में मल्हारगंज, खुडै़ल, भिचौलीहप्सी, राउ, कनाड़िया, जबलपुर में गोरखपुर, आधारताल, रांझी, ग्वालियर में तानसेन, मुरार, सिटी सेन्टर, उज्जैन में कोठी महल, उज्जैन नगर, देवास में देवास नगर, सतना में रघुराजनगर, सागर में सागर नगर, रतलाम में रतलाम नगर, रीवा में हुजूर नगर, कटनी में कटनी नगर, सिंगरौली में सिंगरौली नगर, बुरहानपुर में बुरहानपुर नगर, खण्डवा में खण्डवा नगर, मुरैना में मुरैना नगर, भिण्ड में भिण्ड नगर, गुना में गुना नगर, शिवपुरी में शिवपुरी नगर, छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा नगर, विदिशा में विदिशा नगर, छतरपुर में छतरपुर नगर, मंदसौर में मंदसौर नगर, दमोह में दमयंती नगर, नीमच में नीमच नगर, होशंगाबाद में होशंगाबाद नगर, खरगोन में खरगोन नगर, सीहोर में सीहोर नगर, बैतूल में बैतूल नगर, सिवनी में सिवनी नगर, दतिया में दतिया नगर और भोपाल में कोलार नवीन नगरीय तहसीलों में शामिल किया गया है। इनका संचालन 01 जनवरी 2019 से शुरू किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments