ऐसा लगता है भाजपा अध्यक्ष अमितशाह को मध्यप्रदेश के नेताओं में वो गुण नजर नहीं आते जो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगा सकें शायद यही वजह है अमित शाह जहां लगातार मध्यप्रदेश के दौरे कर चुनाव प्रबन्धन की खुद जानकारी ले रहे हैं वहीं उन्होंने कल चुनाव प्रभारी के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान की नियुक्ति की और आज मध्यप्रदेश चुनाव मीडिया प्रभारी पद की कमान पार्टी के फायर ब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता संविद पात्रा को सौंपी है। खबर है कि उनसे तत्काल काम सम्भालने को कहा गया है। यह नियुक्ति इस कारण चर्चा में आ गई है क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रभात झा मध्यप्रदेश में मीडिया में बेहद पकड़ वाले नेता माने जाते हैं अमित शाह ने उनपर भी विश्वास न करते हुए अपने पसंदीदा संविद पात्रा को मध्यप्रदेश मीडिया की कमान सौंप सबको चोंका दिया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद अब एमपी के मीडिया मैनेजमेंट को लेकर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एमपी में शाह ने मीडिया मैनेजमेंट का जिम्मा बांट दिया है। एमपी समेत चार राज्योंं के मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। एमपी की जिम्मेदारी संबित पात्रा को दी गई है। वह प्रदेश में चुनाव तक मीडिया प्रबंधन का काम देखेंगे।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने एक बार फिर एमपी में मीडिया मैनेजमेंट को लेकर प्रदेश के बाहरी नेताओं पर भरोसा जताया है। मध्यप्रदेश में संबित पात्रा मीडिया प्रबंधन देखेंगे।सुधांशु त्रिवेदी को राजस्थान भेजा गया है। जीवीएल नरसिंम्हाराव को तेलंगाना का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में दो लोग भेजे गए हैं। डॉ विजय सोनकर शास्त्री और संजय मयूख छत्तीसगढ़ का मीडिया मैनेजमेंट देखेंगे। अनिल बलूनी दिल्ली में रहकर सबको को-ऑर्डिनेट करेंगे।