HomeBreakingमध्यप्रदेश में कुछ घण्टे बाद ही लग सकती है चुनाव संहिता, आयोग...

मध्यप्रदेश में कुछ घण्टे बाद ही लग सकती है चुनाव संहिता, आयोग की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता 3 बजे

मध्यप्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर  अब कुछ समय बाद ही आदर्श चुनाव आचरण सहिंता की घोषणा हो सकती है। इसकी संभावना इस कारण से बढ़ गई है क्यो की चुनाव आयोग  दोपहर 3 बजे के बाद प्रेसवार्ता करने जा रहा है।

यदि चुनाव आयोग इसमें चुनाव की घोषणा करता है तोआदर्श आचार संहिता उसी समय से लागू कर दी जायेगी और इसी के साथ ही तमाम सरकारी कामकाज चुनाव आयोग की निगरानी और अनुमति के बाद ही हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश में साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा 4 अक्टूबर को की गई थी। इसी को आधार मानकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही राज्य में आचार संहिता लागू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनावों की घोषणा की जा सकती है।तेलंगाना में 9 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से 12 अक्टूबर के बाद चुनावों का ऐलान किया जाएगा, क्योंकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत मनीला दौरे पर जा रहे हैं। उनका दौरा खत्म होने के बाद ही विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा संभव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments