भोपाल| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है| पहली सूची में 177 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी किये गए हैं| दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को तय किया गया है| इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सहित चुनाव समिति के नेता शामिल थे| लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी| इस लिस्ट में 2 वर्तमान मंत्री और 27 विधायकों का टिकट कटा गया है। ग्वालियर की बात करें तो यहां से अभी दो सीटों पर पेच फंसा है। सबकी निगाह इस बात पर टिकी हुई है कि भितरवार से पार्टी किसे उम्मीदवार बनाती है यहां से पार्टी के कई दिग्गज नेता टिकिट की लाइन में है । उधर मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका पार्टी देगी या नहीं इसपर भी प्रश्न चिन्ह बरकरार है। हां इतना जरूर तय हो गया है कि श्री मिश्रा ग्वालियर शहर की किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे क्योंकि यह से पार्टी ने आज अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि श्री मिश्रा की पुरानी सीट भितरवार से उनके चुनाव में उतरने की सम्भावना बरकरार है। उल्लेखनीय है कि वे पिछला चुनाव यहां से हर गए थे यही कारण है कि पार्टी यहां से फूक फूक कर कदम रख रही है।
अनूप की दावेदारी पर संशय बरकरार, शहरी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उम्मीद समाप्त
RELATED ARTICLES