ग्वालियर की भितरवार विधानसभा सीट से बागी प्रत्याशी के रूप में पिछला चुनाव लड़कर भाजपा के कद्दावर नेता अनूप मिश्रा की हार में प्रमुख भूमिका निभाने वाले किसान नेता बृजेन्द्र तिवारी ने भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद अपने फेसबुक पेज पर एक कमेंट डालकर सनसनी फैला दी है।उन्होंने लिखा कि में फिर आ गया हूँ भितरवार विधानसभा से । राजनीतिक हल्कों में इसके तमाम निहितार्थ लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी पहली सूची में भितरवार से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यह भी चर्चा जोरों पर है कि यहां से एकबार फिर पार्टी अनूप मिश्रा को टिकट देने का मन बना रही है। यदि ऐसा होता है और बृजेन्द्र तिवारी फिर से भितरवार के ही चुनावी मैदान से ताल ठोंकते हैं ,जैसा की उनके कमेंट को देखकर लग रहा है तो फिरसे भाजपा के लिए कमोवेश पिछले चुनाव जैसे हालात बन सकते है। वैसे भाजपा से जुड़े कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि पार्टी अंतिम समय तक अपने पुराने विधायक बृजेन्द्र तिवारी को पटाकर भितरवार से उतार सकती है। बृजेंद्र तिवारी के कमेंट का भी यही अर्थ है। यदि ऐसा होता है तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि अनूप कहां से ताल ठोंकेंगे।
बृजेन्द्र तिवारी के फेसबुक कमेंट ने भाजपा की बढ़ाई धड़कन
RELATED ARTICLES