अब दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भगवान श्रीराम की अयोध्या में स्थापित की जाएगी। यह सरदार वल्लभभाई पटेल की गुजरात में लगी मूर्ति से भी ऊंची होगी। दिवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पैडस्टल सहित 182 मीटर की है। यह अभी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इस पर 2,989 करोड़ रुपये खर्च हुए। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का भी रिकार्ड तोड़ेगी। भगवान श्रीराम की मूर्ति की स्थापना का प्रस्ताव एक बैठक में रखा जा चुका है। हालांकि इसके शिलान्यास का अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन इसको लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं। इस मूर्ति पर और ज्यादा खर्च आने की संभावना है।