Homeदेशनक्सलियों द्वारा मतदान न करने की धमकी के बावजूद छत्तीसगढ़ में पहले...

नक्सलियों द्वारा मतदान न करने की धमकी के बावजूद छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70 फीसदी मतदान

 

रायपुर: सोमवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान हुआ, जानकारी के अनुसार यहां 70 फीसदी मतदान हुआ,इन में से कई सीटों पर नक्सलियों का प्रभाव है। उन्होंने मतदान का विरोध किया और लोगों ने वोट ना करने के लिए धमकाया भी। इसके बाद भी लोग घरों से बाहर निकले और उन्होंने मतदान किया। दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों ने नक्सलियों की धमकियों के बाद भी अपने वोट डाले।

नक्सलियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उनकी उंगलियों पर स्याही के निशान देखे जाते हैं तो वे उन्हें काट देंगे। खतरे के बावजूद 263 मतदाता वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर आए।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘नीलवाया नक्सली हमले के बाद चुनौतियों कई गुना बढ़ गईं। नक्सलियों ने मतदाताओं को वोट देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। हमने ग्रामीणों को सुरक्षित वातावरण का आश्वासन दिया। तीन-स्तर की सुरक्षा रखी गई, ताकि लोग भय के बिना वोट दे सकें।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments