ग्वालियर । 28 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान के लिए ग्वालियर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 8 बजे निर्वाचन क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व के मतदान केंद्र बीईओ कार्यालय परिसर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 1 बारादरी चैराहे पर पहुंचकर मतदान करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद म
प्रभात झा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कल 28 नवम्बर को सुबह 8 बजे खादी ग्रामोद्योग मतदान केंद्र, जीवाजीगंज पर मतदान करेंगे।
संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ कल 28 नवंबर को सुबह 8 बजे आकाशवाणी, केंद्रीय विद्यालय में मतदान करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा कल 28 नवंबर को सुबह 8 बजे निर्वाचन क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व के मतदान केंद्र बीईओ कार्यालय परिसर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 1 बारादरी चैराहे पर मतदान करेंगे।
भितरवार क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं मुरैना सांसद अनूप मिश्रा कल 28 नवम्बर को सुबह 8ः15 बजे शा.पागन वी सी स्कूल,नई बिल्डिंग,मैस्कॉट हॉस्पिटल के सामने सिंधी कॉलोनी रोड पर मतदान करेंगे।
महापौर विवेक शेजवलकर कल 28 नवंबर को सुबह 8 बजे तेरहपंथी की धर्मशाला, फिल्मिस्तान टाॅकीज के पास मतदान करेंगे।
ग्वालियर विधानसभा के प्रत्याशी . जयभान सिंह पवैया कल 28 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे 212 मतदान केंद्र ओल्ड सर्किट हाउस, मानसिंह चैराहे पर मतदान करेंगे।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी . सतीश सिंह सिकरवार कल 28 नवम्बर को सुबह 8 बजे एमएलबी काॅलेज पर मतदान करेंगे।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी . नारायण सिंह कुशवाह सुबह 9 बजे मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयापुरा के कार्यालय कक्ष, तारागंज पर मतदान करेंग