इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि सब्सिडी वाले रसाई गैस सिलेंडर की कीमत 6.52 रुपये घटी है। वहीं बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 133 रुपये सस्ता हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 500.90 रुपये होगी जो पहले 507.42 करोड़ रुपये थी।देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन ने आज बताया कि 1 दिसंबर से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर 133 रुपये सस्ता मिलेगा। इसके लिए अब ग्राहक को 809.50 रुपये देना होगा। अभी इसकी कीमत 942.50 रुपये थी।
सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 6.52 रुपये, बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 133 रुपये सस्ता
RELATED ARTICLES