Homeप्रमुख खबरेंदिग्विजय उवाच : नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे और रमन सिंह जीतें

दिग्विजय उवाच : नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे और रमन सिंह जीतें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कांग्रेस नेताओं को ईवीएम में धांधली का डर सता रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्रीज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर ईवीएम मशीन के जरिए जनमत कुचलने की आशंका जताई है. इस बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि शिवराज सिंहवसुंधरा राजे सिंधिया और रमन सिंह जीतें. इन नेताओं के पास ईवीएम की चाबी नहीं है. इसकी चाबी मोदी के पास है, इसलिए कांग्रेस बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है.

आजतक से खास बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ईवीएम मशीन छोड़ बैलेट पेपर आ गई है. टेक्नोलॉजी के इस दौर में अमेरिका जैसा विकसित देश राष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर से कराता है, ऐसे में हम ईवीएम पर कैसे भरोसा करें. वीवीपैट (VVPAT) मशीन आने के बाद हमारा भरोसा कुछ बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के चार महीने पहले आरएसएस के एक नेता ने मुझे बताया था कि वहां आपकी सरकार बन रही है. उसने बताया था कि पंजाब में न बीजेपी रेस में थी, न मोदी, न ही अमित शाह और न ही आरएसएस रेस में थी. वहां मोदी नहीं चाहते थे कि अकाली या आम आदमी पार्टी की सरकार बने, इसलिए कांग्रेस वहां चुनाव जीत गई.

ईवीएम पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के 70 फीसदी राजनीतिक दलों का ईवीएम पर भरोसा नहीं है. मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान अनूपपुर में जितने वोट थे, उसे अधिक वोट पड़ गए. भोपाल की पुरानी जेल में जहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है, वहां आधे घंटे तक बिजली गायब रही, कैमरा बंद रहा. खुरई सागर में 48 घंटे के बाद मशीनें लाई जा रही थी. जब लोगों ने उन मशीनों को घेर लिया तो पता चला उन पर कोई नंबर ही नहीं था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments