Homeदेशबग्गा कमलनाथ के खिलाफ भूख हड़ताल पर

बग्गा कमलनाथ के खिलाफ भूख हड़ताल पर

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा कमलनाथ के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। तेजिंदर सिंह बग्गा की मांग है कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए क्योंकि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कमलनाथ का हाथ रहा है। बग्गा का कहना है कि जबतक सिखों के हत्यारे कमलनाथ को नहीं हटाया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। बीजेपी की कहना है कमलनाथ की ताजपोशी गलत हुई

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर भी सवाल उठाया था उन्होंने कहा था, ‘यह विडंबना है कि यह (फैसला) आया उस दिन है कि जब सिख समाज जिस दूसरे नेता को दोषी मानता है, कांग्रेस उसे मुख्यमंत्री की शपथ दिला रही है।’

मध्यप्रदेश के सीएम के लिए कमलनाथ के नाम का ऐलान होने के बाद ही चंडीगढ़ में शिरोमणी अकाली दल, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और आप के विधायक सुखपाल खैरा ने इसका विरोध किया था।

तेजिंदर सिंह बग्गा का कहना है कि ‘कांग्रेस पार्टी 2004 में सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर को  कांग्रेस पार्टी से टिकट देना चाहती थी लेकिन विरोध की वजह से उनको ये निर्णय वापस लिया था। बग्गा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments