Homeदेशसवर्ण आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में प्रस्तुत बसपा, कांग्रेस, आप और एनसीपी...

सवर्ण आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में प्रस्तुत बसपा, कांग्रेस, आप और एनसीपी ने समर्थन देने की बात कही

  • बिल को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने सदन के पटल पर रखा
  • विपक्ष ने कहा- सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला लेने की टाइमिंग गलत, यह चुनावी फैसला
  • सपा ने कहा- बिल को पेश करने का तरीका गलत, डीएमके ने विरोध किया

नई दिल्ली. केंद्र ने सवर्णों को आर्थिक आधार पर शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण देने से जुड़ा 124वां संविधान संशोधन बिल मंगलवार को सदन में पेश किया। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने इसे पटल पर रखा। इस बिल को बसपा, कांग्रेस, आप और एनसीपी ने समर्थन देने की बात कही है। उधर, डीएमके ने इसका विरोध किया है। लोकसभा में आज विंटर सेशन का आखिरी दिन है।

इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “सवर्ण आरक्षण के प्रस्ताव का उनकी पार्टी समर्थन करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले लिए गया यह फैसला हमें सही नीयत से लिया गया नहीं लगता है। यह चुनावी स्टंट और राजनीतिक छलावा लगता है। अच्छा होता अगर भाजपा सरकार यह फैसला चुनाव के और पहले लेती।” उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के अथक परिश्रम और त्याग के बाद ही गरीब और शोषित वर्ग के दलित और आदिवासियों को आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था काफी पुरानी हो चुकी है। इसलिए एससी-एसटी ओबीसी को उनकी आबादी के अनुपात के हिसाब से आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments