HomeविदेशGood news :अब बच्चों की कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

Good news :अब बच्चों की कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

फाइजर की वैक्सीन बच्चों के लिए अप्रूवल पाने वाली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन हो गई है। कनाडा के ड्रग रेगुलेटर हेल्थ कनाडा ने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए यह वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है। इससे पहले यह वैक्सीन 16 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगाई जा रही थी। अमेरिका में भी फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTecch) की कोरोना वैक्सीन को 12 से 15 साल के बच्चों को लगाने की इजाजत जल्द मिलने की उम्मीद है।

फाइजर की वैक्सीन के बच्चों पर ट्रायल्स जनवरी से मार्च के बीच हुए थे। तब वैक्सीन निर्माता ने बताया कि उसकी वैक्सीन बच्चों पर पूरी तरह से सुरक्षित है। इसकी इफेक्टिवनेस 100% साबित हुई है। अमेरिका में ही फाइजर के अलावा मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के भी बच्चों में ट्रायल्स किए जा रहे हैं। मॉडर्ना की वैक्सीन के ट्रायल्स के नतीजे जून में आने की उम्मीद है। वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के नतीजे उसके बाद आएंगे। यानी साल के अंत तक दोनों ही कंपनियों की वैक्सीन सब बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments