HomeBreakingउमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को उम्र कैद की सजा...

उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को उम्र कैद की सजा कोर्ट में रोने लगा अतीक

प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक़ अहमद को दोषी क़रार देते हुए उमेश पाल अपहरण केस में उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है.उमेश पाल की 24 फ़रवरी, 2023 को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी.कोर्ट ने ये सज़ा 2006 में उमेश पाल के अपहरण केस में सुनाई है.

उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के प्रमुख गवाह थे और 2006 में उनका अपहरण हुआ था. इस अपहरण का आरोप उमेश पाल ने अतीक़ अहमद पर लगाया था.कोर्ट ने इसी मामले में आज यानी मंगलवार को अतीक़ अहमद और उनके सहयोगियों को सज़ा सुनाई है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक़ अहमद की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में सुरक्षा की मांग की थी.

अपहरण के सात अन्य अभियुक्तों को अदालत ने बरी कर दिया है. 17 साल पहले उमेश पाल का अपहरण हुआ था. उमेश पाल ने आरोप लगाया था कि साल 2006 में अतीक़ अहमद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण करवाया था. पेशी के लिए अतीक़ अहमद को सोमवार को गुजरात की साबरमती जेल से भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज की नैनी जेल पहुंचाया गया था.

 

 

. बीते दिनों प्रयागराज में उमेश पाल  पर अतीक अहमद के गैंग ने हमला कर दिया था जिसमें उमेश पाल की मौत हो गई. इस केस में कई आरोपी फरार चल रहे हैं.

इसी केस के लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट लाया गया . हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से प्रयागराज में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था. उमेश पाल के परिवार का कहना है कि वह चाहते थे कि अतीक अहमद को फांसी की सजा दी जाए.

उल्लेखनीय है की गुजरात की साबरमती जेल से लाए गए अतीक अहमद को सोमवार को प्रयागराज की नैनी जेल में रखा गया था. मंगलवार को पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची थी. उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया लेकिन उसे बरी कर दिया गया।

कोर्ट परिसर के बाहर भारी मात्रा में लोग मौजूद थे. एक वकील ने इस मौके पर कहा, ‘अगर आज मुझे अतीक अहमद को जूतों की माला पहनाने का मौका मिल जाए तो पाल समुदाय और पूरा वकील समाज खुश होगा. उसने हमारे समाज के एक शख्स को मार डाला. ये जूते चप्पल उमेश पाल और राजू पाल के परिवार के लोगों के हैं.’ आक्रोशित वकीलों द्वारा अतीक को फांसी दो के नारे भी लगाए साथ ही पेशी पर कोर्ट लाए गए अतीक और अशरफ के खिलाफ वकीलों ने जोरदार आक्रोश दिखाते हुए उन्हें जूते दिखाए।उधर उमेशपाल हत्याकांड मैं सजा सुनाए जाने के बाद भाई अशरफ के साथ गले मिलकर रोने लगा था अतीक।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments