HomeदेशMP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया खुलेआम टिकट बेचने का ऐलान

MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया खुलेआम टिकट बेचने का ऐलान

बावरिया ने बताया, ‘‘प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट मांगने वाले उम्मीदवार पांच मार्च से 15 मार्च के बीच अपना आवेदन प्रदेश कमेटी को तय किये हुए डिमांड ड्राफ्ट के साथ देना होगा।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस गरीब उम्मीदवारों को पार्टी टिकट देने से वंचित कर रही है। यदि कोई उम्मीदवार गरीब है और दमदार है, तो पार्टी उससे यह राशि नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी इन उम्मीदवारों में से दमदार उम्मीदवार का चयन करेगी।

बावरिया ने बताया कि पार्टी का टिकट मांगने वाला कोई भी उम्मीदवार टिकट का आवेदन करते समय शक्ति प्रदर्शन न करे, क्योंकि ऐसा करना मना किया गया है।  मध्यप्रदेश की भाजपानीत सरकार को किसान विरोधी एवं भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस समूचे मध्यप्रदेश में भाजपा के कुशासन के खिलाफ 12 मार्च से बड़ा आंदोलन करेगी। इसके तहत 12 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments