-पुलिस मुख्यालय में आईजी मकरंद देउस्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दौरान राजा चौहान पर मामला दर्ज करने की जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि हिंसक आंदोलन के बाद ग्वालियर में 30 FIR हुई हैं जिनमें 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ऐसे हुई राजा चौहान की पहचान
-ग्वालियर में उपद्रव, गोलीबारी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी दौरान बसपा के एक नेता ने ट्वीट कर गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान राजा चौहान के रूप में की थी। बसपा नेता देवाशीष जरारिया ने ट्वीट किया कि ग्वालियर में जो व्यक्ति पिस्तौल से गोली चला रहा है उसका नाम राजा चौहान है।
-इसके सभी साथी तोमर बिल्डिंग चौहान प्याऊ ग्वालियर के रहने वाले हैं। इन्होंने भारत बंद को जाति की हिंसा में बदल दिया और दलित समुदाय के लोगों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। बसपा नेता ने ये भी लिखा कि ये व्यक्ति स्कूल में उनका सीनियर था। बसपा नेता का ये ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हुआ और नेशनल चैनलों पर चल गया। बाद में पुलिस ने राजा चौहान पर प्रकरण दर्ज किया।