ग्वालियर। सोमवार को भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई खूनी हिंसा के बाद मंगलवार को भी तनाव बरकरार है ग्वालियर के चार थाना क्षेत्रों में लगा कफ्र्यू जारी रहेगा। और उपद्रवी तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। अभी तक ग्वालियर में ६५ लोगों को गिरफ्तारी हिंसा फैलाने के आरोप में की गई है। विभिन्न थानों में २९ मामले भी अलग-अलग दर्ज किये गये हैं। कफ्र्यू में ठीक कल भी दो घंटे की ढील दी जाएगी। ताकि रहवासी जरूरत का सामान खरीद सकें।
उक्त जानकारी जिला कलेक्टर राहुल जैन व एसएसपी डॉ. आशीष ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में धारा १४४ यथावत रहेगी। वहीं महाराजपुरा थाना क्षेत्र से कफ्र्यू हटा लिया गया है। कफ्र्यू गोला का मंदिर, मुरार, व ठाठीपुर के अलावा डबरा तहसील के दोनों थाना क्षेत्रों में जारी रहेगा। जिला कलेक्टर राहुल जैन व एसएसपी डॉ. आशीष के अनुसार ग्वालियर के कफ्र्यू उक्त क्षेत्र में प्रात: ६ से आठ और डबरा में कफ्र्यू ग्रस्त क्षेत्रों में ८ से बजे बजे तक दो दो घंटे की ढील दी गई।