मध्यप्रदेश की IIT इंदौर सहित देश के अन्य 13 IIT भी रैंकिंग में शामिल हैं
नई दिल्ली12 अगस्त 2026/वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। QS World University Rankings 2027 में भारत के 52 शैक्षिक संस्थानों को जगह मिली है। वर्ष 2015 में यह संख्या महज 11 थी। यानी एक दशक से कुछ अधिक समय में वैश्विक रैंकिंग में शामिल भारतीय संस्थानों की संख्या करीब पांच गुना बढ़ी है।
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015 में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की शुरुआत के समय QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 11 संस्थान शामिल थे, जो अब 52 हो गए हैं। सरकार के मुताबिक NIRF में भागीदारी बढ़ने के साथ भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों की वैश्विक पहचान भी मजबूत हुई है।
IIT दिल्ली देश में सबसे आगे
QS 2027 रैंकिंग में IIT दिल्ली 118वें वैश्विक स्थान के साथ भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान है। IIT दिल्ली ने पिछले वर्ष के 123वें स्थान से पांच पायदान की छलांग लगाई है। इसके बाद IIT बॉम्बे 134वें, IIT मद्रास 170वें, IIT खड़गपुर 205वें और IISc बेंगलुरु 221वें स्थान पर हैं।
भारत के शीर्ष 10 संस्थानों में IIT कानपुर संयुक्त रूप से 221वें, दिल्ली विश्वविद्यालय 322वें, IIT रुड़की 335वें, IIT गुवाहाटी 349वें और शूलिनी यूनिवर्सिटी 452वें स्थान पर है।
QS 2027 में शामिल 52 भारतीय संस्थानों की सूची
IIT दिल्ली — 118
IIT बॉम्बे — 134
IIT मद्रास — 170
IIT खड़गपुर — 205
IISc बेंगलुरु — 221
IIT कानपुर — 221
दिल्ली विश्वविद्यालय — 322
IIT रुड़की — 335
IIT गुवाहाटी — 349
शूलिनी यूनिवर्सिटी — 452
अन्ना यूनिवर्सिटी — 470
IIT (BHU) वाराणसी — 510
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी — 526
IIT इंदौर — 546
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय — 555
BITS पिलानी — 575
IIT हैदराबाद — 588
VIT वेल्लोर — 597
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल — 655
जामिया मिलिया इस्लामिया — 686
IIT (ISM) धनबाद — 701-710
थापर इंस्टीट्यूट — 701-710
भारथियार यूनिवर्सिटी — 711-720
जादवपुर यूनिवर्सिटी — 721-730
NIT तिरुचिरापल्ली — 721-730
O.P. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी — 751-760
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी — 791-800
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी — 791-800
सेविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज — 801-850
IIT गांधीनगर — 851-900
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन — 851-900
यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद — 851-900
एमिटी यूनिवर्सिटी — 901-950
यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता — 901-950
यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई — 901-950
UPES — 901-950
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी — 951-1000
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी — 1001-1200
चितकारा यूनिवर्सिटी — 1001-1200
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी — 1001-1200
IIT भुवनेश्वर — 1001-1200
KIIT यूनिवर्सिटी — 1001-1200
पंजाब यूनिवर्सिटी — 1001-1200
शिव नादर यूनिवर्सिटी — 1001-1200
SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी — 1001-1200
अमृता विश्व विद्यापीठम — 1201-1400
गलगोटियास यूनिवर्सिटी — 1201-1400
IIIT इलाहाबाद — 1201-1400
सत्यबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी — 1201-1400
सिक्शा ‘ओ’ अनुसंधान — 1201-1400
जामिया हमदर्द — 1401+
पांडिचेरी यूनिवर्सिटी — 1401+
NIRF में भागीदारी भी बढ़ी
सरकार के अनुसार NIRF रैंकिंग के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों की संख्या 2021 में 6,272 से बढ़कर 2025 में 14,163 हो गई। इसी अवधि में रैंकिंग में भाग लेने वाले अलग-अलग संस्थानों की संख्या भी 4,030 से बढ़कर 7,692 हो गई।
सरकार ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए RUSA, PM-USHA और Institutions of Eminence जैसी योजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शोध, नवाचार, बहुविषयक शिक्षा, बुनियादी ढांचे और शिक्षक प्रशिक्षण पर जोर दिया है।
QS के अनुसार 2027 की रैंकिंग में भारत के 52 संस्थान शामिल हुए हैं। इनमें 33 सार्वजनिक और 19 निजी/निजी गैर-लाभकारी संस्थान हैं, जबकि 13 IIT भी रैंकिंग में शामिल हैं।