भोपाल 19 अगस्त 2026/भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में ड्यूटी के दौरान SSB के 35 वर्षीय जवान संदीप खरमटे ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने जबड़े के निचले हिस्से में राइफल सटाकर अंगूठे से ट्रिगर दबाया और गोली सिर से बाहर हो गई। जवान के पास seमराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।