Homeप्रमुख खबरेंअमेरिका से आज लाइव होंगे डॉ. मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर रखेंगे...

अमेरिका से आज लाइव होंगे डॉ. मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर रखेंगे विचार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार, 29 अगस्त 2026 को अमेरिका से एक विशेष कार्यक्रम में लाइव संबोधित होंगे। कार्यक्रम का विषय “Vasudhaiva Kutumbakam – The World Is One Family” यानी “वसुधैव कुटुंबकम—विश्व एक परिवार है” रखा गया है।
कार्यक्रम के जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार डॉ. मोहन भागवत का लाइव संबोधन अमेरिकी ईस्टर्न टाइम के अनुसार दोपहर 2 बजे होगा। भारत में उस समय रात 11:30 बजे होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन @Aheadforum1 द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण YouTube के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई है।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर रहेगा फोकस
कार्यक्रम के विषय से संकेत मिलता है कि संबोधन में वैश्विक स्तर पर भारतीय चिंतन, मानवता, आपसी सहयोग और दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने की भारतीय अवधारणा पर विचार रखे जा सकते हैं।
डॉ. मोहन भागवत इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति एवं विचार पर संवाद कर रहे हैं। शनिवार का यह कार्यक्रम अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों और भारतीय विचारधारा में रुचि रखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय दर्शक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन 29 अगस्त की रात 11:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments