Homeप्रमुख खबरें117 पंजीयन के साथ 13 सितंबर को होगा 18वां निःशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती...

117 पंजीयन के साथ 13 सितंबर को होगा 18वां निःशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन

31 अगस्त तक होंगे निःशुल्क पंजीयन, तैयारियों को अंतिम रूप देने 6 सितंबर को साधारण सभा की बैठक
ग्वालियर, 28 अगस्त2026/ सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को ऊंट पुल स्थित महासमिति के प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें निःशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य संयोजक श्रीनिवास उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन-प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। सम्मेलन संयोजक महावीर प्रसाद मुदगल ने जानकारी दी कि अब तक 117 निःशुल्क पंजीयन हो चुके हैं। स्वागताध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 से 31 अगस्त के बीच ब्राह्मण समाज में दिवंगत हुए लोगों को 31 अगस्त को महासमिति के प्रधान कार्यालय पर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा आगामी श्री गणेशोत्सव अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा एवं नवनियुक्त महामंत्री रवि गौड़ ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के पूजन के अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि 6 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे ऊंट पुल स्थित प्रधान कार्यालय पर साधारण सभा की बैठक आयोजित होगी। इसमें तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर वर्ग के विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा। साथ ही 13 सितंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासंघ के नवनियुक्त महामंत्री रवि गौड़ का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष महेश मिश्रा, रामनारायण मिश्रा, ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, महिला संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन डॉ. मुन्नालाल शर्मा ने किया तथा आभार बीना भारद्वाज ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments