Homeदेशआप भी कर सकते हैं अयोध्या में भव्य रामन्दिर निर्माण के लिए...

आप भी कर सकते हैं अयोध्या में भव्य रामन्दिर निर्माण के लिए दान, सोने की ईंट से शुरुआत हुई

अयोध्या /अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा के मुताबिक मंदिर ट्स्ट जल्द दान की राशि और अन्य सामाग्री को जमा करने को लेकर एक अडवाइजरी जारी करेगा। इसकी मदद से बैंक के खाते में ऑनलाइन दान की राशि जमा की जा सकेगी। उसके अलावा मूल्यवान वस्तुओं को ट्रस्ट के कार्यालय मे जमा करने की व्यवस्था रहेगी। 

उधर हैदराबाद के स्वयंसेवी संगठन पवन कुमार फाउंडेशन ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का काम शुरू होने से पहले मंदिर ट्रस्ट को चांदी और सोने की ईंट दान करने का ऐलान किया है। इस दान के क्रम में फाउंडेशन के सदस्य पहली ईंट को लेकर बुधवार को मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के पास पहुंचे। दान में मिली ईंट को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसी 34 ईंटों को राम मंदिर ट्रस्ट को दान किया जाएगा।

फाउंडेशन के सदस्यों ने रामलला मंदिर के आधार निर्माण के लिए चांदी और सोने की ईंट दान करने का फैसला किया है। संस्था के प्रतिनिधि चल्ला श्रीनिवास शर्मा ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इनमें से एक ईंट सौंपी है। 



तेलंगाना के 34 जिलों के नाम पर दान 

शर्मा ने बताया कि तेलंगाना के 34 जिलों के नाम पर ईंटों को तैयार कराया जा रहा है जिसे ट्रस्ट को दान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट अधिकारियों को सौंपी गई ईंट का वजन 2 किलोग्राम है और इसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments