नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2026/दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के लिए कांग्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट जारी कर दिया है. रैली के लिए मैदान की बुकिंग 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक की जाएगी.
दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के तौर पर निर्धारित किया गया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मैदान की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से संपर्क किया था. एमसीडी ने बताया कि यह मैदान 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा.
, “मैदान की उपलब्धता का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी ज़रूरतों को समझने के बाद पुलिस ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट जारी करने का फैसला किया.”
अब कांग्रेस इस प्रमाण पत्र को एमसीडी के पास जमा करेगी.
एमसीडी इस ज़मीन की मालिकाना एजेंसी है. इसके बाद पार्टी रैली की तैयारियां शुरू कर सकेगी.
डीसीपी ने यह भी कहा कि मैदान की बुकिंग के लिए कोई अन्य आयोजक या पक्ष भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकता है.