Homeप्रमुख खबरेंइजरायल की राजनीति में नए सियासी समीकरण के संकेत साथ आ सकते...

इजरायल की राजनीति में नए सियासी समीकरण के संकेत साथ आ सकते हैं नेतन्याहू और आइजेनकोट

इजरायल की राजनीति में एक नए सियासी समीकरण की सुगबुगाहट तेज हो गई है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को संकेत दिया कि वह यशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट के नेतृत्व में बनने वाली संभावित सरकार में शामिल होने के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं.

आइजेनकोट ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को अपने नेतृत्व वाली सरकार में शामिल करने के लिए तैयार हैं. अब नेतन्याहू के बयान ने दोनों नेताओं के बीच संभावित राजनीतिक समझौते की अटकलों को हवा दे दी है.

आइजेनकोट के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने की संभावना तलाशने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ बातचीत करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने की संभावना तलाशने के लिए किसी भी पार्टी के साथ चर्चा करने को तैयार हूं. यह बेहद जरूरी है.’
नेतन्याहू का यह बयान संकेत देता है कि वह ऐसे राजनीतिक गठबंधन की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने आइजेनकोट या उनकी पार्टी के साथ किसी औपचारिक समझौते की पुष्टि नहीं की है.
आइजेनकोट ने नेतन्याहू की पार्टी को दिया था साथ आने का न्योता

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments