HomeVideoदेखें वीडियो ,गोहद के निकट बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर, ...

देखें वीडियो ,गोहद के निकट बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर, 7 की मौत एक दर्जन से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर  डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए , हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया था।

घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तरह से कंडम हालत में थी और बैलेंस खोने के चक्कर में यह हादसा हो गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई स्टेटमेंट नही आया है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश परिवहन (Madhya Pradesh Transport) की एक बस ग्वालियर (Gwalior) से सवारियां भरकर बरेली के लिए रवाना हुई थी, इसी दौरान गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार एक महिला और छह पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए।हादसे से मची चीख पुकार के बाद स्थानीय लोग आए और पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments