HomeBreakingग्वालियर में पांच सौ से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमण सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में...

ग्वालियर में पांच सौ से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमण सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में भी दर्ज की गई कमी

प्रदेश में निरंतर नियंत्रण में आ रहा है कोरोना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
ग्वालियर 11 मई /ग्वालियर में कोरोना संक्रमण निरंतर नियंत्रण में आ रहा है। मंगलवार शाम 7 बजे जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक आज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 492 आई हैं। यह पिछले एक पखवाड़े में सबसे कम है। उधर डिस्चार्ज किये गए मरीजों की संख्या भी संक्रमितों की तुलना में कहीं ज्यादा है यह 881       दर्ज की गई है। मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है पिछले 24 घण्टे में 5 लोग मृत बताए गए हैं। उधर पूरे मध्यप्रदेश की बात करें तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 25% तक पहुँच गई थी, जो लगातार कम हो रही है। अब यह घट कर 14.78% हो गई है। आज कोरोना के नए प्रकरण 9754 आए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना में प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या (88%) कवर हो रही है। केवल उच्च वर्ग छूटा है। इस योजना का सभी जिलों में लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केबिनेट की बैठक की कार्रवाई के पूर्व संबोधित कर रहे थे। बैठक में संबंधित मंत्री और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए।
केबिनेट बैठक का प्रारंभ वंदे-मातरम् गायन के साथ हुआ। इसके बाद दिवंगत विधायक श्री जुगल किशोर बागरी, श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर एवं श्रीमती कलावती भूरिया को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनिट का मौन रखा गया।
गरीबों को 5 माह का नि:शुल्क राशन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के हर गरीब को 5 माह का नि:शुल्क उचित मूल्य राशन दिया जा रहा है, जिसमें से 3 माह का राशन राज्य सरकार द्वारा तथा 2 माह का केन्द्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इसके लिए पात्रता-पर्ची, अंगूठे के निशान, आधार लिंकेज आदि की आवश्यकता नहीं है। हर गरीब को यह राशन मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
तीसरी लहर की तैयारी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश कोरोना की तीसरी लहर के प्रति भी पूर्ण रूप से सचेत है तथा उसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कोरोना इलाज के साइड इफैक्ट ब्लैक फंगस के इलाज के लिए भी व्यवस्थाएँ की गई हैं।
गेहूँ उपार्जन के लिए बधाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट काल में भी अभी तक 1 करोड़ मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन कर लिया गया है। इसके लिए सहकारिता एवं खाद्य विभाग बधाई के पात्र हैं। सरकार चमक विहीन गेहूँ का भी क्रय कर रही है। गत वर्ष के चमक विहीन गेहूँ की खरीदी का 31 करोड़ 19 लाख रूपए का व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया गया है।
क्
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments