Homeमध्यप्रदेशदेशव्यापी चक्काजाम : किसान कम भाजपा विरोधी दलों ने झोंकी पूरी ताकत...

देशव्यापी चक्काजाम : किसान कम भाजपा विरोधी दलों ने झोंकी पूरी ताकत ग्वालियर में दिग्गीराजा कूदे मैदान में

ग्वालियर 5 फरवरी। दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 6 फरवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के क्रम में ग्वालियर के बड़ागांव में भी चक्काजाम का ऐलान किया गया है। हालांकि इस चक्काजाम की घोषणा अधिकृत रूप से किसी किसान संगठन ने नहीं की है केवल कांग्रेस मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी प्राप्त हुई है। उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के भी ग्वालियर के बड़ागांव में होने वाले चक्काजाम में शामिल होने की संभावना है। वे 6 फरवरी को ही सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंच रहे हैं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत के किसान विगत 2 माह से किसान विरोधी कानून वापस लिए जाने के लिए  आदोलन कर रहे हे, उन्होंने कहा की शनिवार 6 फरवरी को बड़ागांव हाईवे पर आंदोलन कर रहे किसानो के चक्काजाम में कांग्रेस साथ खड़ी रहेगी। बड़ागंाव में चक्काजाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अषोक सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदू शुक्ला, विधायक लाखन सिंह, प्रवीण पाठक, सतीष सिकरवार, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, सहाब सिंह गुर्जर, श्रीमती रष्मिपवार शर्मा, हरिओम शर्मा,  कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेष्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन कंसाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर ने
चक्काजाम सफल बनाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments