Homeदेशपंजाब की सुंदरी हरनाज संधू ने जीता मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया...

पंजाब की सुंदरी हरनाज संधू ने जीता मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब

मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 को अपनी क्वीन मिल गई है. पंजाब की सुंदरी हरनाज संधू ने इस पेजेंट को जीत लिया है. अब हरनाज मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल दिसंबर में इजराइल में आयोजित होने जा रहा है. इसमें पिछले साल मेक्सिको की मॉडल एंड्रिया मेजा विजेता बनी थीं और इस साल एंड्रिया अपना ताज नई विजेता को पहनाएंगी.

हरनाज संधू के बाद फर्स्ट रनर अप का स्थान सोनल कुकरेजा और सेकंड रनर अप का स्थान डीविता राय को दिया गया है. अगर आप सोच रहे हैं कि हरनाज संधू आखिर है कौन तो बता दें कि वह पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली मॉडल हैं.

हरनाज संधू ने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी. वहीं ग्रेजुएशन उन्होंने चंडीगढ़ के Post Graduate Government College for Girls से किया है. 2017 में वह टाइम्स फ्रेस फेस मिस चंडीगढ़ बनी थीं.

2018 में हरनाज संधू ने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार 2018 को जीता तो वहीं 2019 में वह फेमिना मिस इंडिया पंजाब बनीं. इस पेजेंट में उन्होंने 29 मॉडल्स के साथ मुकाबला किया था और टॉप 12 में अपनी जगह बनाई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments