Homeविदेशमास्क न लगाकर सेखी बघारने वाले अमरीकी राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को...

मास्क न लगाकर सेखी बघारने वाले अमरीकी राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को हुआ कोरोना

अमेरिका भले ही कोरोना से सर्वाधिक मौतों वाला मुल्क रहा है बावजूद इसके वहां के राष्ट्रपति ट्रम्प कईबार मुंह पर मास्क लगाने वालों को मजाक उड़ाते देखे गए वहीं वे खुद भी बहुत कम ही मास्क लगाए नजर आए हैं। अब उनको लेकर जो खबर आ रही है वो चौकाने के साथ मास्क न लगाने वालों के लिए सीख भी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, ‘आज रात मेरी और मेलानिया ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम तुरंत अपनी क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया शुरू करेंगे। हम इसका साथ मिलकर मुकाबला करेंगे।’ वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments