Homeदेशहाथरस : एक सांसद जमीन पर लुढ़के तो दो महिला सांसदों ने...

हाथरस : एक सांसद जमीन पर लुढ़के तो दो महिला सांसदों ने लगाया ब्लाउज फाड़ने का आरोप

हाथरस /हाथरस कांड पर राजनीतिक हंगामा जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने की कोशिश को लेकर शोर-शराबे और राजनीतिक घमासान के अगले दिन पश्चिम पंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के पास पहुंचने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया। इस दौरान धक्कामुक्की में सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सड़क पर गिर पड़े तो टीएमसी की महिला सांसद प्रतिमा मंडल और ममता ठाकुर ने ब्लाउज फाड़े जाने का आरोप लगाया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि डेरेक ओ’ब्रायन पुलिसकर्मियों से घिरे हुए हैं उनके साथ पार्टी की महिला नेता भी हैं। इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मी ही महिला नेता को हटाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान डेरेक ओ’ब्रायन सड़क पर गिर पड़ते हैं। टीएमसी नेता ममता ठाकुर ने कहा, ”हम पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस हमें नहीं जाने दे रही थी। हमने जाने की कोशिश की, महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज को खींचा और सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठी भी चलाई। वह गिर पड़ीं। पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें छुआ। यह शर्मनाक है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments