Homeग्वालियर अंचलराजपूताना द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन 28 को

राजपूताना द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन 28 को

ग्वालियर /  क्षत्रिय सामाजिक संस्था ” *राजपूताना* “के तत्वावधान में वैवाहिक परिचर्चा एवं पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन 28 सितंबर को किया जा रहा है। राजपूताना के संयोजक दीपक तोमर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्षत्रिय समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिजनों हेतु राजपूताना की यह अभिनव पहल है। कार्यक्रम में राजपूताना के पदाधिकारी विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय के साथ-साथ परिवारों के मध्य बातचीत में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। श्री सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाहा एवं अमर सिंह परिहार को परिचय सम्मेलन का संयोजक नियुक्त किया गया है। परिचय सम्मेलन में पूर्व पंजीयन कराने वाले परिवारों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर कोई भी पंजीयन नहीं हो सकेंगे। परिचय सम्मेलन में पंजीयन हेतु मोबाइल क्रमांक 8458804506, 942530 9290 पर संपर्क किया सकता है।
*राजपूताना* परिवार की ओर से श्रीमती किरण भदौरिया, मुनेंद्र सिंह भदोरिया, राजेंद्र सिंह नाती, सुनील राठौर, डॉ अतीन्द्र सिंह तोमर, यशपाल सिंह बैस, पी एस कुशवाहा, सागर नाती, डॉ आदित्य सिंह भदोरिया, आनंदपाल सिंह भदोरिया, महावीर सिंह तोमर, रमेश सिंह तोमर, किंकर पाल सिंह जादौन, राजेश सिंह भदौरिया आदि ने सभी छत्रिय भाइयों से अपील की है कि *राजपूताना* की इस पहल का लाभ लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments