Homeखेलराहुल के चोटिल होने से खुली इस खिलाड़ी की किस्मत

राहुल के चोटिल होने से खुली इस खिलाड़ी की किस्मत

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर ही लिया गया। लंबे समय टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाने वाले इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है। वह चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में लेंगे। सरफराज ने दिसंबर 2014 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था। उसके नौ साल बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली। सरफराज ने पिछले कुछ सालों में ऐसा प्रदर्शन किया है जिससे उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो रहा था। जब भी टीम का चयन होता था और सरफराज नहीं रहते थे तो चयनकर्ताओं की आलोचना होती थी। अब राहुल के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की किस्मत खुली है।

सरफराज मुंबई के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। राहुल भी हाल के दिनों में भारत के लिए टेस्ट मैचों में मध्यक्रम में ही उतरते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टन में दो फरवरी से खेला जाएगा। हैदराबाद में टीम इंडिया पहला मुकाबला 28 रन से हार गई थी। इस तरह वह सीरीज में 0-1 से पीछे है। दूसरे मुकाबले के दौरान भारत पर काफी दबाव होगा। अब देखना है कि सरफराज को डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं, क्योंकि टीम में एक और मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार हैं। वह भी पहला टेस्ट मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं।

सरफराज ने अब तक 45 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 66 पारियों में उन्होंने 3912 रन बनाए हैं। सरफराज का औसत 69.85 है। उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। सरफराज के नाम एक तिहरा शतक भी है। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 301 रन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments