Homeउत्तरप्रदेशसपा सांसद और 2024 चुनाव हेतु संभल सीट से प्रत्याशी शफ़ीकुर्रहमान बर्क़...

सपा सांसद और 2024 चुनाव हेतु संभल सीट से प्रत्याशी शफ़ीकुर्रहमान बर्क़ का निधन

यूपी की संभल सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीकुर्रहमान बर्क़ का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें संभल सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

समाजवादी पार्टी ने उनकी मौत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफ़ीकुर्रहमान बर्क़ साहब का इंतकाल हो गया है, अत्यंत दु:खद. उनकी आत्मा को शांति दे भगवान. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो.”

शफ़ीकुर्रहमान बर्क़ सपा के सबसे बुर्जुग सांसद थे और पार्टी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें संभल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments