Homeदेशअंजनेय स्वामी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस...

अंजनेय स्वामी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त 52 की मौत

तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर और खाई में जा गिरी। अब तक इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर  है।

घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’ सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक, मरनेवालों की संख्‍या बढ़कर 52 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल खाई से लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

खबर के मुताबिक, तेलंगाना राज्य परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की यह बस मंगलवार सुबह कोंडागट्टू से जगतियाल लौट रही थी। तभी शनिवारपेट गांव के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि बस में कुल 60 लोग सवार थे। सभी लोग कोंडागट्टू में स्थित अंजनेय स्वामी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे की असल वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई है।

वहीं राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का आदेश दिया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments