Homeउत्तरप्रदेशअखिलेश के चाचा शिवपाल ने जसवंतनगर से पर्चा भरा बोले अखिलेश यादव...

अखिलेश के चाचा शिवपाल ने जसवंतनगर से पर्चा भरा बोले अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी

दीपेश तिवारी

इटावा /नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों से कुल 24 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जसवंतनगर सीट से यूपी के पूर्व मंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किय। मंगलवार को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। दोपहर करीब सवा 12 बजे शिवपाल सिंह यादव

 

पुत्र सुघर सिंह  बहनोई ब्लाक प्रमुख अजंट सिंह यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव  बेटे आदित्य उर्फ अंकुर यादव,भतीजे जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव  के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आरओ हंसराज यादव के समक्ष जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। नामांकन के अंतिम दिन इटावा सदर सीट से स्पा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने नामांकन दाखिल किया उनके साथ स्पा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव मौजूद थे।

उधर इटावा सीट से आशीष राजपूत पुत्र लाखन सिंह ने भी लोकदल पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कृष्ण मुरारी गुप्ता, उदयराज आदि सपा से जुड़े लोग शामिल रहे

नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी देते हुए शिवपाल ने ट्वीटर पर लिखा, ”आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद से आज इटावा की जसवंत नगर विधानसभा सीट से सपा एवं प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया,.”

शिवपाल ने कहा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में सपा गठबंधन प्रचंड बहुमत से जीतेगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। यह बात प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को अपना नामांकन करने के बाद कचहरी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने गठबंधन को जिताने का मन बना लिया है। 403 विधान सभा सीटों में से जनता अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताएगी। किसानों से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बातचीत किए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब बातचीत से कोई फायदा नहीं होगा। पांच साल तक किसानों का उत्पीड़न किया गया। उन पर मुकदमे लादे गए और उन्हें जेल भेज दिया गया तब उन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। प्रदेश के किसान अपना मन बना चुके हैं।

शिवपाल ने कहा कि वह जसवंतनगर विधान सभा से वे छठवीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं और जीत ऐतिहासिक होगी। अखिलेश यादव भी करहल से भारी मतों से जीतेंगे। हम दोनों में यह लड़ाई होगी कि कौन ज्यादा मतों से जीतता है। अखिलेश यादव के साथ एक साथ नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी रैलियों पर रोक लगी है लेकिन वर्चुअल रूप से वे जल्द ही साथ नजर आएंगे। अखिलेश यादव गठबंधन के नेता हैं। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अंकुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी मौजूद थे।

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील लोकतांत्रिक समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव के लिए समझौता किया है. समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को जसवंतनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. शिवपाल यादव इस सीट से 5 बार विधानसभा का चुनान जीत चुके हैं. छठवीं बार जीत पाने के लिए उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. अखिलेश यादव से मतभेद के बाद शिवपाल यादव सपा से अलग हो गए थे. इसके बाद से उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था.

उधर इटावा विधान सभा सीट से आशीष सिंह राजपूत ने लोकदल पार्टी से पर्चा भरा। इटावा सीट पर 12 और जसवंतनगर व भरथना सुरक्षित सीट से छह-छह नामांकन किए गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments