लिफ्ट की एन ओ सी के लिए निगम आयुक्त ने की सेल गठित
ग्वालियर/ नगरीय सीमा क्षेत्रान्तर्गत स्थल निरीक्षण कर समस्त प्रकार की लिफ्ट एन.ओ.सी. जारी की जावेगी इसको लेकर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव द्वारा उक्त कार्य की सतत निगरानी एवं सुधार हेतु निम्नानुसार लिफ्ट एन.ओ.सी. जारी करने हेतु सेल गठित की है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम, ग्वालियर सीमा क्षेत्रान्तर्गत आवासीय/व्यवसायिक भवनों / चिकित्सालय एवं होटल संस्थानों आदि में स्थापित लिफ्ट की परीक्षण करने हेतु पूर्व में गठित दल द्वारा शहरी क्षेत्र में स्थापित लिफ्टों का नियमित परिवेक्षण/निगरानी नही की जा रही है। जिसको लेकर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव द्वारा उक्त कार्य की सतत निगरानी एवं सुधार हेतु निम्नानुसार लिफ्ट एन.ओ.सी. जारी करने हेतु सेल गठित की जाती है, जो निम्नानुसार है।
श्री प्रदीप जादौन नोडल अधिकारी, लिफ्ट शाखा, श्री शैलेन्द्र सक्सैना, प्रभारी अधिकारी (तकनीकी) श्रीमती अभिलाषा वघेल, प्रभारी अधिकारी (तकनीकी) श्री गौरव जैन, लिपिक
उक्त गठित दल के द्वारा सम्पूर्ण नगरीय सीमा क्षेत्रान्तर्गत स्थल निरीक्षण कर समस्त प्रकार की लिफ्ट एन.ओ.सी. जारी की जावेगी एवं सेल की बैठक व्यवस्था फायर विग्रेड मुख्यालय रहेगी एवं उक्त गठित सैल अपर आयुक्त, फायर के नियंत्रण एवं निर्देशन में कार्य करेगी।