HomeBreakingअटलजी के भांजे अनूप मिश्रा को विधायक का टिकट अभी मुरैना से...

अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा को विधायक का टिकट अभी मुरैना से हैं सांसद

 

भाजपा ने दूसरी सूची में घोषित किये 17 प्रत्याशी

 

भोपाल| मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है| भाजपा की दूसरी लिस्ट में 17 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है| भाजपा अब तक 194 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है| पिछली सूची में तीन मंत्री सहित तीन दर्जन से अधिक विधायकों के टिकट कटे हैं| आज जारी हुई सूची में पांच वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए हैं| वहीं विवादों वाली सीटों पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है| भोपाल की गोविंदपुरा और सिवनी मालवा का अभी फैसला नहीं हुआ| इसके अलावा इंदौर की पूरी 9 सीटों को अभी तक होल्ड किया गया है|

इस सूची में सांसद अनूप  मिश्रा का नाम है, भितरवार से अनूप मिश्रा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे| कुछ सांसदों को चुनाव लड़ाने की चर्चा चल रही थी| आज जारी हुई इस सूची में इस चर्चा पर मुहर लग गई है, इस सूची में अनूप मिश्रा का एक बड़ा नाम है|   मुलताई से राजा पवार, बासौदा से लीना संजय जैन, कुरवाई से हरी सप्रे, ब्यावरा से नारायण पनावर को मैदान में उतारा गया है| अनूपपुर से रामलाल रौतेल, जबलपुर उत्तर से शरद जैन, जबलपुर पश्चिम से हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, बिछिया से शिवराज शाह को प्रत्याशी बनाया है| 17 उम्मीदवारों में से सिर्फ 2 महिलाओं को जगह दी गई है| अब तक सिर्फ 194 सीटो में सिर्फ 18 महिलाओं को जगह मिली है| इन 17 सीटों पर कोई ख़ास विवाद की स्तिथि नहीं थी, हालांकि जिन सीटों पर विवाद की स्तिथि बनी है उनका अभी ऐलान नहीं किया गया है| संभावना है एक और सूची रात तक जारी की जा सकती है|

इन विधायकों के कटे टिकट 

-बिछिया से पंडित सिंह धुर्वे की जगह शिवराज सिंह

-मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख की जगह राजा पवार

-कुरवाई से वीर सिंह पवार की जगह हरी सप्रे

-शुजालपुर से जसवंत हाड़ा की जगह इन्द्र सिंह पवार

-बडनगर से मुकेश पंड्या की जगह जितेंद्र पंड्या

बीजेपी के 17 प्रत्याशियों के नाम 

अनूपपुर से रामलाल रौतेल

जबलपुर उत्तर से शरद जैन

जबलपुर पश्चिम से हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू

बिछिया से शिवराज शाह

मुलताई से राजा पवार

बासौदा से लीना संजय जैन

कुरवाई से हरी सप्रे

ब्यावरा से नारायण पनावर

भीतरवार से अनूप मिश्रा

कोलारस से विजेंद्र रघुवंशी बने प्रत्याशी

बिजावर से पुष्पेंद्र पाठक

जबेरा से धर्मेंद्र लोधी

शुजालपुर से इंदर सिंह परमार

पेटलावद से निर्मला भूरिया

उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव

बड़नगर से जीतेंद्र पंड्या

निवास से रामप्यारे कुलस्ते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments