Homeधर्म कर्मअद्भुत है आज का दिन बिना मुहूर्त निकाले कर सकते हैं सभी...

अद्भुत है आज का दिन बिना मुहूर्त निकाले कर सकते हैं सभी शुभ कार्य

पंचांग के मुताबिक अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि के लिए इस दिन पंचांग देखने की जरूररत नहीं पड़ती। इस बार 15 साल बाद अक्षय तृतीया पर सूर्य, शुक्र, चंद्र और राहु अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। यह संयोग स्वयं में दुर्लभ माना जाता है, जिससे इस बार यह दिन बहुत ही लाभदायक है। इसके अलावा इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस दिन से जुड़ी और बातें:

1. इस दिन को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाते हैं।

2. पितरों की शांति के लिए अक्षया तृतीया को बहुत विशेष माना जाता है।

3. शिव-पार्वती और नर नारायण की पूजा भी की जाती है।

4. मान्यता हैं कि त्रेता युग का आरंभ अक्षया तृतीया को ही हुआ।

5. सुदामा ने श्रीकृष्ण से चावल अक्षया तृतीया के दिन ही प्राप्त किए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments