ग्वालियर। रविवार को अटलजी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। जानकारी के अनुसार एक अस्थिकलश उनके पैतृक गांव बटेश्वर(आगरा) भी ले जाया जाएगा। यहां इसे यमुना में प्रवाहित किया जाएगा। इस अस्थिकलश को अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा लेकर पहुंचेगे। इसके बाद एक अन्य कलश ग्वालियर लाया जाएगा। जिले उनके शिंदे की छावनी, कमल सिंह के बाग स्थित पैतृक निवास पर रखा जाएगा। इस कलश को चंबल में प्रवाहित किया जाएगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में चिता की भस्म का कलश प्रवाहित किया जाएगा। इधर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अटल कलशयात्रा निकालने की प्लान तैयार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी तीनों प्रदेशों के हर गांव तक अटल स्मृति सभाएं भी करेगी। जिसमें स्थानीय लोगों से अटलजी के संस्मरण सुने जाएंगे। हालांकि पार्टी आलाकमान अमित शाह इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे।
जानकारी के अनुसार एक अस्थिकलश उनके पैतृक गांव बटेश्वर(आगरा) भी ले जाया जाएगा। यहां इसे यमुना में प्रवाहित किया जाएगा। इस अस्थिकलश को अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा लेकर पहुंचेगे। इसके बाद एक अन्य कलश ग्वालियर लाया जाएगा। जिले उनके शिंदे की छावनी, कमल सिंह के बाग स्थित पैतृक निवास पर रखा जाएगा। इस कलश को चंबल में प्रवाहित किया जाएगा।