Homeप्रमुख खबरेंअपनी ही सरकार में बिजली विभाग की अफसरशाही से त्रस्त कांग्रेस नेता...

अपनी ही सरकार में बिजली विभाग की अफसरशाही से त्रस्त कांग्रेस नेता ने दी आत्मदाह की धमकी

 

 

 

ग्वालियर /बिजली घर के ए ई   द्वारा झूठे चोरी के प्रकरण बना कर अवैध वसूली किये जाने, उपभोक्ताओं को ओवर लोड के नाम पर डराने आंकलित खपत लगा कर हजारो रुपये के बिजली के बिल दिए जाने जैसे आरोप लगाकर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने प्रभारी मंत्री के सामने आत्मदाह की धमकी दी है ।जनता  जनता जनार्दन से अपील करते हुए उन्होंने  गलत विधुत बिलो को जमा न करने की अपील भी की उन सभी बिलो को सही करवाया जाएगा उसके बाद ही बिजली के बिल जमा किये जायेंगे।उन्होंने कहा

गरीबो के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। तथा

ज ज्योतिरादित्य सिंधिया  के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गरीबो के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा  सुबह 11 बजे ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घर मे गलत बिजली के बिलो के समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और बिजली के बिल ठीक करवाये जाएंगे यदि विधुत बिल ठीक नहीं किये गए तो ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घर के ए ई  का मुह काला कर जूतों की माला पहना कर गधे पर घुमाया जाएगा और बिजली घर की तालाबंदी की जाएगी।

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार हर वर्ग के लोगो को श्रीमती इंदिरा गांधी ज्योति योजना के तहत 1 रु यूनिट का बिल 100 यूनिट तक एवं 150 यूनिट का दिया जा रहा है, इस योजना को पलीता  अधिकारी लगा रहे है, उपभोक्ताओं को मीटर की खपत के साथ साथ आंकलित खपत का बिल बना कर हजारो रुपये की वसूली की जा रही है।

 

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा है कि जिन लोगो के फर्जी चोरी के प्रकरण बनाये गए है, जिन घरों में अवैध तरीके से बिजली अधिकारी घुसे है बिजली घर के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ने के लिए 5 सदस्यीय वकीलों की टीम बनाई गई है जो निःशुल्क केस लड़ेगी।

 

गरीबो का खून चूसने वाले ए ई  का ट्रांसफर नहीं किया गया, गरीबो के बिजली के बिलो को सही नही किया गया तो 15 फरवरी को प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार के सामने ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा आत्मदाह करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments