नई दिल्ली /किसानों को लेकर मचे बवाल के बीच अमेरिका ने भारत के नए कृषि कानूनों की तारीफ की है। अमेरिका ने कहा है कि इन कृषि सुधारों से भारतीय बाजार मजबूत होगा और निजी निवेश भी बढ़ेगा।
उधर, किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े हैं। इसी सिलसिले में हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में बुधवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब कृषि मंत्री या फिर किसी और मंत्री से बातचीत नहीं करेंगे। अब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बातचीत के लिए आगे आना होगा।
उधर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का आज 71वां दिन है। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल आज फिर बढ़ गई है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिरत कौर बादल समेत 10 विपक्षी दलों के 15 नेता आज किसानों से मिलने गाजीपुर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।